{"_id":"5b276cdc4f1c1bf96e8b8b6d","slug":"two-girls-stubbornness-to-stay-together-at-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक- दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ीं दो छात्राएं, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक- दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ीं दो छात्राएं, थाने में हंगामा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 18 Jun 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में घर से गई छात्रा को पुलिस ने दूसरी छात्रा की मदद से बरामद कर लिया। दोनों छात्राएं कोतवाली में एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान थाने में जमकर हंगामा हुआ। परिजन युवतियों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस इस मामले में एक युवक के पिता को भी जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
पढ़ें : दो सहेलियों को हुआ आपस में प्यार, शादी करने की जिद पर अड़ी, बखेड़ा
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा गंगोह में एक कालोनी में किराए के मकान में रह रही थी। जहां पर उसकी पड़ोस में रहने वाली दूसरी छात्रा से दोस्ती हो गई। इसके बाद वह चंडीगढ़ स्थित एक कंपनी में नौकरी करने के लिए चली गई। कुछ दिन बाद छात्रा गंगोह में आकर दूसरी छात्रा से मिली और फिर वापस चली गई। एक सप्ताह बाद गंगोह से दूसरी छात्रा भी चंडीगढ़ चली गई। छात्रा के जाने के बाद परिजनों को संदेह हुआ कि चंडीगढ़ में रहने वाली छात्रा ने किसी की मदद से उनकी लड़की बहला फुसला लिया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/