फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two girls found in unusual condition

गर्ल्स कॉलेज में संदिग्ध हालत में दो छात्राएं मिलीं, कॉलेज में मची अफरातफरी

Sun, 26 Feb 2017 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 26 Feb 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
two girls found in unusual condition
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शहर के एक गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को दो छात्राएं संदिग्ध हालत में मिलीं। जिसमें एक छात्रा दूसरे गर्ल्स कॉलेज की थी। कॉलेज में अफरातफरी मचने के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों छात्राओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


एसओ कोतवाली विजय गुप्ता के मुताबिक गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल ने सूचना दी थी कि उनके कॉलेज की एक छात्रा के साथ दूसरे कॉलेज की छात्रा एक कमरे में संदिग्ध हालत में मिली है। कॉलेज पहुंची कोतवाली पुलिस ने जब छात्रा से पूछताछ की तो उसने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं, इस मामले को लेकर कॉलेज में शिक्षिकाओं और छात्राओं में खलबली मची रही। कॉलेज में हंगामा होने पर कोतवाली पुलिस ने महिला थाना पुलिस को भी बुला लिया। दोनों छात्राओं को प्रिंसिपल रूम में लाया गया। दोनों छात्राएं इतनी डर गईं कि वे रोने लगीं। पुलिस ने दोनों छात्राओं के परिजनों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में सौंपा। एक छात्रा ब्रह्मपुरी तो दूसरी नौचंदी थाना क्षेत्र की बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed