{"_id":"6983b5680eeb94044f062ec8","slug":"two-friends-riding-a-bike-were-injured-by-chinese-kite-string-meerut-news-c-73-1-smrt1027-106260-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कटी पतंग के चीनी मांझे से बाइक सवार दो दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कटी पतंग के चीनी मांझे से बाइक सवार दो दोस्त घायल
विज्ञापन
जानीखुर्द/मेरठ। कटकर आई पतंग के चीनी मांझे की चपेट में आकर बुधवार शाम जानी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बागपत निवासी सुनील (35) और सत्यवीर (30) दो युवक घायल हो गए। मांझे से सुनील की गर्दन और सत्यवीर का हाथ कटकर घायल हो गया। दोनों युवकों को उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी के बाद भी प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री जानी क्षेत्र में जारी है। बुधवार को बागपत जनपद के बिनौली थाना क्षेत्र के गांव फजलपुर निवासी सुनील (35) पुत्र धर्मवीर अपने दोस्त सत्यवीर (30) के साथ अपने बुआ के लड़के की सगाई समारोह में बागपत बाईपास चौराहे पर स्थित एक मंडप में आए थे। शाम को करीब पांच बजे दोनों समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से वापस घर जा रहे थे। सुनील व सत्यवीर जैसे ही मेरठ-बागपत हाईवे पर जानी खुर्द में स्थित शनि मंदिर वाले रास्ते के सामने पहुंचे तो उसी समय वहां कटकर आई एक पतंग के चीनी मांझे की चपेट में आ गए। मांझे की चपेट में आने से दोनों घायल होकर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घायल सुनील की ओर से पुलिस में घटना की सूचना दी गई है। देर शाम को खबर मिलने पर परिजन व रिश्तेदार यहां पहुंचे और दोनों को अपने साथ ले गए। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस चीनी मांझे के बिक्री करने वालों की जानकारी जुटाकर कार्रवाई करेगी।
-- -- -