फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two died in road accident on NH-58 during barat

मेरठः चढ़त में घुसी कार ने बराती रौंदे, दो महिलाओं की मौत, 16 घायल

Mon, 11 Nov 2019 02:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two died in road accident on NH-58 during barat
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा क्षेत्र में सरधना फ्लाईओवर के पास रविवार रात भीषण हादसा हो गया। चढ़त में घुसी कार ने बरातियों को रौंद दिया। इस दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत 16 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के भौराकलां निवासी अंकित पुत्र कृष्णपाल का परिवार कंकरखेड़ा के गणपति विहार में रह रहा है। रविवार रात अंकित की बरात खिर्वा चौपले के पास मंडप में गई थी। रात करीब साढ़े 11 बजे चढ़त हो रही थी। सरधना फ्लाईओवर के नीचे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने वैगनआर कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद बेकाबू हुई वैगनआर कार बरातियों में घुस गई। 
विज्ञापन


इस दौरान वहां भगदड़ और चीख पुकार मच गई। हादसे में मुजफ्फरनगर निवासी सरोज (50) और ब्रह्मलता (48) की मौत हो गई। इन दोनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, बराती अमर पंवार, कृष्णपाल, सनी, बिट्टू सुनीता, चिंटू, यशी, गुड़िया, मंटी, पारूल, अमित सुभाष, सतेंद्र शिवम और सनी घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायल शामली जिले के भौराकलां और ऊन के रहने वाले हैं। इनमें बच्चे समेत पांच बरातियों की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई थी। कार में सवार महिला और उसका बच्चा भी घायल हो गया।


दिल्ली रोड पर दो युवकों की मौत
मेरठ। परतापुर क्षेत्र के रिठानी में सीएनजी पंप के पास रविवार देर रात पल्सर बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed