फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sevral died and four injured in road accident in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: सड़क हादसों में महिला समेत 5 की मौत

Sat, 27 Oct 2018 11:04 AM IST
मुजफ्फरनगर: दो सड़क हादसों में महिला समेत 5 की मौत
मुजफ्फरनगर: दो सड़क हादसों में महिला समेत 5 की मौत Updated Sat, 27 Oct 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
sevral died and four injured in road accident in Muzaffarnagar
muzaffarnagar news - फोटो : अमर उजाला

 यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को हुए दो सड़क हादसों में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।  

विज्ञापन


मंसूरपुर तिराहे पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा के नजदीक आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर एक मिठाई की दुकान में जा घुसी। इस दौरान यहां दुकान के बाहर खड़े एक तीस वर्षीय युवक की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई और एक 70 वर्षीय महिला की भी कार की चपेट में आने से घायल हो गई। वहीं कार में सवार दो युवक व दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि आस पास अफरा तफरी मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दुर्घटना में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने बताया कि दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंसूरपुर गांव के नजदीक कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन एक दुकान से जा टकराया जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। 

मृतकों में युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है जबकि महिला मंसूरपुर निवासी फूलमती पत्नी स्वर्गीय बलवीर सिंह सुबह वॉक पर निकली थी। इसी दौरान वह कार की चपेट में आकर घायल हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दूसरी ओर तितावी धैलरा बस स्टैंड के पास ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में साजिद पुत्र रहिशु अमीनकगर, आसिफ पुत्र नसीर अमीनगर  व साजिद का बहनोई हारून पुत्र महमूद लद्दावला की मौत हो गई। ये तीनों एक ही बाईक पर सवार थे और किसी ने भी हेलमैट नहीं पहना था। 

सिंह ने बताया कि मंसूरपुर में हुए हादसे में कार चालक ने शराब पी रखी थी। इसके अलावा, जिले के तितवी गांव में धोलरा बस स्टैंड के नजदीक एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed