फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two death in a road accident in saharanpur, others injured in

सहारनपुर: अनियंत्रित होकर पलटी कार, महिला और युवक की मौत, दो घायल

Wed, 03 Jun 2020 10:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jun 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
two death in a road accident in saharanpur, others injured in
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गंगोह रोड पर बुधवार रात करीब नौ बजे एक कार के अनियंत्रित होकर पलटने से महिला और युवक सहित दो की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस चारों को जिला अस्पताल लेकर आई थी। यहां दो घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया जबकि दो शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया।

विज्ञापन


थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गंगोह रोड पर बुधवार रात एक कार नकुड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान मानकमऊ और उनाली के बीच यह कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग गंंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मानकमऊ चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस मौके से चारों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों की टीम ने महिला और युवक सहित दो को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायल हैं। उनका उपचार शुरू कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कार पर नियंत्रण खोना ही हादसे का मुख्य कारण लग रहा है। हालांकि अभी जांच की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं कार चालक नशे में तो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक यही पता चला है कि मरने वाले कार सवार यात्री शहर के ही नवीन नगर के रहने वाले थे। इनके साथ ही दो अन्य लोग कार में नकुड़ की ओर जा रहे थे। पुलिस पूरी छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed