फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two dealer of Bijnor killed and three injured in car accident in Punjab

यूपी: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार, हादसे में दो व्यापारियों की मौत, कई घायल

Mon, 02 Sep 2019 09:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Sep 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Two dealer of Bijnor killed and three injured in car accident in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल

पंजाब से पशु खरीदने जा रहे पशु व्यापारियों की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार पटियाला के पास पेड़ से टकरा गई। इसमें नहटौर और कोटकादर के दो व्यापारियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पशु व्यापारियों के शव घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: छुट्टियों की खुशी और एक पल में उजड़ गई पांच जिंदगियां, एक ही परिवार के थे चार लोग
विज्ञापन


बिजनौर जनपद में मोहल्ला नेजो सराय निवासी पूर्व पालिका सभासद खुर्शीद कुरैशी, उसका भाई शमीम कुरैशी और कोटकादर निवासी रईस कुरैशी, नगीना निवासी इसराईल कुरैशी बस से रविवार को प्रात: करीब साढ़े छह बजे पटियाला पहुंचे थे। उन्हें पंजाब के जिला सिरसा के फगगु मंडी पहुंचना था। उन्होंने मंडी में जल्दी पहुंचने के लिए पटियाला से एक स्कॉर्पियो कार बुक की और मंडी की ओर चल दिए। बताया गया कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे कार हादसे में 26 वर्षीय नहटौर निवासी शमीम कुरैशी और 30 वर्षीय कोटकादर निवासी रईस कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: हादसों में दो की मौत, महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

वहीं इस हादसे में पूर्व सभासद खुर्शीद कुरैशी, नगीना निवासी इसराईल कुरैशी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पटियाला के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों के परिवारों कोहराम मचा हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed