फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two-day fair at Jali Mata Temple

Meerut News: जली माता मंदिर में दो दिवसीय मेला

Sun, 28 Jun 2026 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Two-day fair at Jali Mata Temple
गांव मंदवाडी में मंदिर का फोटो। (फलावदा)
फलावदा। गांव मंदवाड़ी में उजली माता मंदिर में दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन हुआ। मेले का शुभारंभ सरधना विधायक अतुल प्रधान ने किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालु महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। माता के दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गूंज उठा। महिला श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में पारंपरिक रूप से प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि और यश-कीर्ति के लिए मन्नतें मांगी। मंदिर परिसर में पहुंची महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि वह पिछले 24 वर्षों से लगातार अपने परिवार के साथ यहां आ रही हैं। माता के प्रति उनका अटूट विश्वास है। यहां मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस दौरान ग्राम प्रधान फतेह शर्मा, महाराज सिंह, गौरव शर्मा, पूर्व प्रधान रूप सिंह आदि ग्रामीणों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed