फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two crore rupees or something else is the reason for Aadesh's murder

Meerut News: दो करोड़ रुपये या कुछ और है आदेश की हत्या की वजह

Sun, 03 Nov 2024 04:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Two crore rupees or something else is the reason for Aadesh's murder
किठौर (मेरठ)। गांव शौल्दा में आदेश उर्फ गुड्डू की हत्या की वजह कुछ दिन पूर्व जमीन के सौदे में आए दो करोड़ रुपये बने या कोई और वजह रही, पुलिस इसकी जांच कर रही है। अभी पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं आया है। रुपये आदेश के साथ रह रही देववती के पास रखे थे। घटना में देववती भी घायल हुई है। आदेश की बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शौल्दा गांव में बृहस्पतिवार रात दिवाली के पटाखों के शोर के बीच किसान आदेश उर्फ गुड्डू की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूरी रात और शुक्रवार को दिन में भी किसी को हत्या का पता नहीं चला। शुक्रवार रात सूचना मिलने पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। आदेश की बड़ी बहन गांव दादरी हापुड़ निवासी सरिता की ओर से गांव की ही रहने वाली देववती और उसके पुत्रों लोकेश, ललित, पति बिजेंद्र और भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

सीओ किठौर का कहना है कि देववती अभी अस्पताल में है। मुकदमा दर्ज कर उसके पुत्रों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह भूमि के सौदे से आए दो करोड़ रुपये हैं या कुछ और है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खाना नहीं आया तो घेर में पहुंची मां
पुलिस का मानना है कि आदेश की हत्या दीपावली की रात कर दी गई। दूसरे मकान में रह रही उसकी मां का खाना देववती ही बनाकर भेजती थी। दीपावली के दिन मां का खाना नहीं गया तो वह अगले शाम को दिन घेर में पहुंची। वहां चारपाई पर आदेश का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
----
देववती के परिवार का सारा खर्च उठाता था आदेश
बिजेंद्र और देववती आदेश के खेतों में मजदूरी करते थे। इसी बीच आदेश और देववती के संबंध बन गए। आदेश की पत्नी की बीमारी के चलते कई वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद देववती आदेश के साथ उसके घेर में रहने लगी जबकि आदेश की मां अलग घर में रहती है। आदेश के दो पुत्र रोबिन और नीशू हैं। घर से वह ज्यादा वास्ता नहीं रखते। देववती के भी दो पुत्र लोकेश और ललित हैं। दोनों अपने पिता बिजेंद्र के साथ रहते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक देववती के पति और दोनों बेटों का खर्च भी आदेश ही उठाता था। कुछ दिन पूर्व देववती की लड़की की शादी भी आदेश ने ही कराई थी। शादी में कार दी गई थी। आदेश के इस रवैये को लेकर उसके परिजन और रिश्तेदार भी नाखुश थे। आदेश के पास करीब 46 बीघा जमीन थी। इसमें से करीब 16 बीघा जमीन मेरठ-गढ़ मार्ग पर है। हाल ही में आदेश ने आठ बीघा जमीन का सौदा किया था। इसमें पेशगी के रूप में करीब दो करोड़ रुपये आए थे। आदेश ने एक कार खरीदी थी। बताया जा रहा है कि बाकी पैसा देववती के पास रखा था।

----
देववती के परिवार में हैं सभी सुख-सुविधा
ग्रामीणों का कहना है कि आदेश की हरकतों के चलते उसके पुत्र रोबिन और नीशू नशे के आदी हो गए जबकि मजदूर परिवार से होने के बाद भी देववती के दोनों पुत्र महंगे शौक रखते थे। आदेश ने देववती के दो पुत्रों को बाइक, कार आदि पूरी सुख-सुविधा दे रखी थीं। ग्रामीणों के अनुसार देववती भी नशे की आदी है और नशे का कारोबार भी करती थी। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed