फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two crore has been extortion demand by criminal Sunil Rathi from chairman Atul Krishna of Subharti at Meerut

सुभारती के चेयरमैन से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, चिट्ठी में लिखी ये बड़ी बात, पुलिस के निशाने पर राठी के 18 शूटर

Wed, 29 Jul 2020 01:56 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Jul 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Two crore has been extortion demand by criminal Sunil Rathi from chairman Atul Krishna of Subharti at Meerut
कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला

बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा को धमकी देने वाले शातिर बदमाश सुनील राठी की मां राजबाला के नाम से सुभारती ट्रस्ट के चेयरमैन अतुल कृष्ण को धमकी भरी चिट्ठी मिली है। जिसमें दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर उनको परिवार के साथ जान से मारने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन


चिट्ठी में लिखा गया है कि सुनील राठी की मां और बहू को जिला पंचायत का चुनाव लड़ना है। जिला पंचायत अध्यक्ष भी बनना है। जिसके लिए पैसों की जरूरत है। पत्र में तीन अगस्त तक दो करोड़ रुपये की मांग की गई है। रकम मेरठ से शामली रोड पर हिंडन नदी के पार पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर सुबह 10 से 11 बजे के बीच पहुंचाने को कहा गया है। इसके बारे में पुलिस या अन्य किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। ट्यूबवेल दोमंजिला है। उस पर गुलाबी रंग की पोताई की गई है। बराबर में ढाबा है। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


डॉ. अतुल कृष्ण जता चुके हैं अंदेशा
सुभारती ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अतुल कृष्ण ने हरिओम आनंद की खुदकुशी मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद कहा था कि जबसे मानसी आनंद ने करोड़ों रुपये की देनदारी का आरोप लगाया है, उन्हें धमकियां मिल रही हैं। गुंडे-बदमाश उनसे रंगदारी मांगने के लिए पत्र भेज रहे हैं। उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हालांकि, उन्होंने सुनील राठी के बारे में जिक्र नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के निशाने पर राठी के 18 शूटर
बागपत के भाजपा विधायक को धमकी देने वाले शातिर बदमाश सुनील राठी के 18 शूटरों को पुलिस ने निशाने पर लिया है। शूटरों से संबंधित तमाम जानकारियां जुटा ली गई हैं। पुलिस राठी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी का गिरोह पश्चिमी यूपी के चार जिलों में सक्रिय है। बागपत में ईंट भट्ठा मालिक देशराज और हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की हत्या में भी सुनील राठी की भूमिका थी। पुलिस ने सुनील राठी के चार शूटर पकड़े हैं। जिनसे काफी अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। इसके बाद पुलिस के निशाने पर सुनील राठी के 18 शूटर हैं, जिनकी तलाश में मेरठ, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर पुलिस भी लगी है। इन शूटरों के जरिए ही जेल से सुनील राठी अपने गैंग को चला कर रहा है। शूटरों के माध्यम से धमकी और रंगदारी की चिट्ठियां भेजी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: कुख्यात सुनील राठी की मां का बयान, भाजपा विधायक योगेश धामा से बताया परिवार को खतरा

छुटभैया बदमाश भी लेते हैं सुनील राठी का नाम 
मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली में छुटभैया बदमाश भी अब सुनील राठी के नाम से धमकी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बदमाश सुनील राठी से जुड़ रहे हैं। राठी का गिरोह दिनोंदिन मजबूत हो रहा है। पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया है। 

बड़े बदमाशों के शूटर भी जुड़ रहे राठी से
पश्चिमी यूपी के बड़े बदमाशों योगेश भदौड़ा, उधम सिंह, भूपेंद्र बाफर, सुशील मूंछ, बदन सिंह बद्दो, विनोद बावला समेत कई के गिरोह में शामिल रहे शूटर अब सुनील राठी से संपर्क कर रहे हैं। इसको लेकर पुलिस ने शूटरों की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश स्तर से अपराधियों की सूची में योगेश भदौड़ा और उधम सिंह का नाम शामिल होने के बाद शूटरों में बेचैनी है। यह शूटर अब सुनील राठी गैंग से हाथ मिलाने को बेताब हो रहे हैं।

विधायक को धमकी की जांच करेंगे सीओ
बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा को धमकी मिलने के मामले की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को दी गई है। तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। गृहमंत्री अमित शाह से भी तिहाड़ में मोबाइल चलने की जांच कराने की मांग की थी। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा विधायक की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed