फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two crooks of Delhi's Neeraj Bawana gang has arrested in police encounter at Baghpat

बागपत में दिनदहाड़े मुठभेड़, दिल्ली के नीरज बवाना गैंग के दो शातिर बदमाश घायल

Wed, 04 Nov 2020 04:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Nov 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Two crooks of Delhi's Neeraj Bawana gang has arrested in police encounter at Baghpat
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बुधवार को दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दिल्ली के नीरज बवाना गैंग के दो शातिर शराब तस्कर घायल हो गए। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नैथला मोड़ के पास पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, एक आई-10 कार और 18 पेटी देसी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस और एसओजी बागपत की संयुक्त टीम ने दोपहर ढाई बजे त्योहारों के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान नैथला मोड़ पर पुलिस ने कार सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे। इसके बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: एक साथ उठीं पांच अर्थियां, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पकड़े गए बदमाश गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी यूसुफ पुत्र शौकीन और छपरौली निवासी फिरोज है। बदमाशों के पास से दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, चार खोखें और एक आई-10 कार बरामद की गई है। दोनों अभियुक्त हरियाणा सेस जिले में शराब तस्करी कर लाए थे। गिरफ्तार आरोपी युसूफ दिल्ली के नीरज बवाना गैंग का सक्रिय सदस्य है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed