उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के एक गांव में पांच अर्थियां एक साथ उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आगे देखिए तस्वीरें-
2 of 6
पांच का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खोली राजस्थान में बाबा के दर्शन कर लौट रहे छह श्रद्धालुओं की कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मौत हो गई। सभी रोहटा थाना क्षेत्र के गांव उकसिया व किनौनी के रहने वाले थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए गए। इसके बाद सभी का अंतिम संस्कार किया गया।
3 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया और किनौनी गांव से 17 लोगों का जत्था रविवार अपराह्न तीन बजे पिकअप गाड़ी में सवार होकर खोली, राजस्थान में बाबा मोहनराम धाम के दर्शन के लिए गया था। वहां से माथा टेकने के बाद सोमवार को पिकअप गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे।
4 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर गांव पाई के पास अज्ञात वाहन ने पिकअप में टक्कर मार दी थी। इसमें पिकअप सवार तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में बच्चों समेत 14 लोग घायल हुए हैं। चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में गांव उकसिया निवासी ममता पत्नी मांगेराम (25), सनेश पत्नी संतराम (35) और उसका तीन वर्षीय बेटा विराट, नितिन पुत्र जयकरण (23) उसकी बहन प्रीति और गांव किनौनी निवासी कुसुम पत्नी महेश की मौत हो गई। मंगलवार शव गांव लाए गए तो मातम पसर गया।