फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two crooks have injured in police encounter and three arrested by police in Meerut district

मेरठ में मुठभेड़: पुलिस और बदमाशों के बीच चलीं गोलियां, गोली लगने से दो आरोपी घायल, तीन को भेजा जेल

Wed, 26 Oct 2022 05:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Oct 2022 05:16 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों और बदमाशों के बीच गोलियां चलीं, जिसमें गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।

विज्ञापन
Two crooks have injured in police encounter and three arrested by police in Meerut district
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में दौराला पुलिस की टोल प्लाजा के पास तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश साधारणपुर से एक किसान को बंधक बनाकर तीन भैंस लूटकर भाग रहे थे। बदमाशों ने घेराबंदी होते देख दौराला पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने घायलों को उपचार दिलाने के बाद तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया।

थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली की तीन बदमाश इंचौली थाना क्षेत्र के साधारणपुर गांव से एक किसान को बंधक बनाकर तीन भैंस लूटकर भाग रहे हैं। इस पर दौराला पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को टोल प्लाजा के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। जिस पर बदमाशों की पुलिस ने घेराबंदी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: राम रहीम ने शिष्या को दिया रूहानी दीदी का नाम, यूटयूब पर हनीप्रीत को कर रहा है प्रमोट

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर दौराला पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में गांव भानवाड़ा, थाना रतनपुरी जिल मुजफ्फरनगर निवासी जीशान पुत्र सोफिन व गांव खरदौनी थाना इंचौली निवासी खलील पुत्र आसी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों के अलावा पुलिस ने हरथला थानाा सिविल लाइन मुरादाबाद निवासी अजीम पुत्र शमी खान को भी गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में विधि विधान से की जा रही गोवर्धन पूजा, जगह-जगह गोवर्धन की आकृति, देखिए तस्वीरें

पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई भैंस, दो तमंचे 315 बोर, चार खोखा कारतूस, 10 जिंदा कारतूस, एक गाड़ी बरामद की। पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ की। जिसमें अन्य बदमाशों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed