{"_id":"5ff7180b8ebc3e32a57300b8","slug":"two-criminals-injured-in-police-encounter-in-muzaffarnagar-two-cop-also-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल
Thu, 07 Jan 2021 07:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 07 Jan 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर उमरपुर गांव की पुलिस चौकी के निकट भट्ठे के पास जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो बदमाश मुस्तफा उर्फ कालू और आसिफ घायल हो गए। इस दौरान हाथ में गोली लगने से दो पुलिसकर्मी हिमांशु और गजेंद्र सिंह भी घायल हो गए। दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने बंधन बैंक के कर्मचारियों से लूटी गई नगदी भरा बैग, तमंचे, कारतूस और लूट में प्रयोग बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मगन वीर सिंह गिल को बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर उमरपुर पुलिस चौकी के पास बदमाशों के आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उमरपुर पुलिस चौकी के पास पुलिस ने वाहनों की चेकिंग आरंभ की। इसी दौरान पुलिस को बुढ़ाना की ओर से काले रंग की बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर बदमाश जंगल में जाने वाले कच्चे रास्ते से भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल होकर गिर गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : नकली नोट छापने वाले सरगना प्रशांत की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, खुलेंगे कई बड़े राज
मुठभेड़ के दौरान हाथ में गोली लगने से कांस्टेबल हिमांशु और गजेंद्र सिंह भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दो बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए घायल बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने बाइक, 21 हजार 500 रुपये की नगदी भरा बैग, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मुस्तफा उर्फ कालू तथा आसिफ पुत्र मकसूद कस्बे के सफीपुर पट्टी के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से मिला नगदी भरा बैग दो दिन पहले बंधन बैंक के कर्मचारियों से लूटा गया था। लूट में प्रयोग बाइक भी पुलिस ने बरामद की। घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बदमाशों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हुए है। इस मौके पर इंस्पेक्टर के साथ उप-निरीक्षक विजयपाल सिंह, संजय कुमार, जगपाल सिंह व कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, हिमांशु मलिक व सैनी कुमार मौजूद रहे।