फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two couples found in disgraceful condition, court sent to jail

रंगरेलियां मनाते आपत्तिजनक हालत में पकड़े दो जोड़े, कोर्ट ने जेल भेजा

Tue, 26 Sep 2017 01:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Tue, 26 Sep 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Two couples found in disgraceful condition, court sent to jail
रंगरेलियां मनाते पकड़े दो जोड़े

बागपत जिले के बड़ौत में एक मकान से पुलिस ने दो जोड़ों को रंगरेलियां मनाते हुए आपत्तिजनक हालत दबोचा। पुलिस को मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की थी कि पिछले काफी दिनों से मकान में संदिग्ध महिलाओं की आवाजाही हो रही है। पुलिस ने छापेमारी की तो यहां एक दिव्यांग महिला समेत दो जोड़े मिले। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को यह भी शिकायत मिली है कि एक आरोपी शिक्षक और दूसरा ग्राम सचिव है। सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना है कि जांच की जा रही है

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने चारों को जेल भेजा। सीओ रामानंद कुशवाहा को रविवार को शिकायत मिली बिनौली रोड स्थित न्यू राम नगर में अवैध देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस बल के साथ संबंधित मकान में छापा मारा तो वहां दो महिला और दो पुरुष मिले।
विज्ञापन


पढ़ें : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिली युवतियां, छह दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने की घंटों पूछताछ

Two couples found in disgraceful condition, court sent to jail
रंगरेलियां मनाते पकड़े

पुलिस चारों को पकड़कर कोतवाली ले आई और उनसे सीओ ने घंटों पूछताछ की। पूछताछ में जानकारी मिली मोहल्ले में काफी समय से देह व्यापार चल रहा है। सीओ ने बताया पकड़े गए लोगों में सतेंद्र निवासी एलम जनपद शामली, संजीव निवासी खामपुर के रहने वाले हैं। जबकि पकड़ी गई महिला मेरठ जनपद की रहने वाली है और हाल में वे लोनी जनपद गाजियाबाद में रह रही है। इस संबंध में सीओ रामानंद कुशवाहा ने दोनों महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सोमवार को चारों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने चारों को जेल भेजा। 

सूत्रों के अनुसार सेक्स रैकेट के पकड़े जाने पर पूरी रात नेताओं की सिफारिश पुलिस पर आती रही, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कुछ भी करने से इंकार कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed