फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two complaists came on police day no one sattled

थाना दिवस पर आईं दो शिकायतों, निस्तारण किसी का नहीं

Sun, 27 Dec 2020 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
two complaists came on police day no  one sattled
थाना दिवस पर आईं दो शिकायतों, निस्तारण किसी का नहीं
विज्ञापन

मवाना। यूं तो थाना दिवस शिकायतों के निस्तारण के लिए मनाया जाता है। कोशिश होती है कि लगभग सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया जाए। लेकिन शनिवार को मनाया गया थाना दिवस विशेष इसलिए भी हैं क्योंकि मात्र दो ही शिकायतें आईं और उनमें से किसी का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। थाना दिवस पर तहसीलदार अजय उपाध्याय और एसएसआई नरेंद्र सिंह ने शिकायतें सुनने के लिए बैठे थे। जिसमें मवाना खुर्द निवासी अमरीश ने कहा कि उसके खेत के आगे के चार लोगों का हिस्सा है, जो एक दबंग किस्म के लोग है। जिन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली व बोगी से रास्ता बंद कर दिया है। उक्त लोगों ने नाली को तोड़कर खेत में मिला लिया है, जिससे खेत में गेहूं तक नहीं बोए जा सके हैं। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रास्ता व नाली खुलवाए जाने की मांग की है। मोहल्ला हीरालाल निवासी चतर सिंह ने शिकायत में बताया कि उसके खेत के पास सिंचाई के लिए सरकारी नाली बनी है। पड़ोस के चार लोग उसे डरा धमकाकर खेत खरीदना चाहते हैं। आरोपियों ने साजिश कर उसके खिलाफ झूठा केस भी दर्ज करा दिया है। पीड़ित ने लेखपाल व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। तहसीलदार ने पुलिस को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed