फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two community members fight in Saharanpur, one injured, police force deployed

सहारनपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दो समुदाय के लोगों में संघर्ष, जमकर पथराव, फोर्स तैनात

Wed, 13 Jun 2018 11:43 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Updated Wed, 13 Jun 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Two community members fight in Saharanpur, one injured, police force deployed
सहारनपुर में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां मंगलवार को दो अलग- अलग समुदाय के लोगों में संघर्ष हो गया। इस दौरान एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक पर पेंचकस से हमला बोलकर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ- पांव फूल गए। शहर में तनाव को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।  

विज्ञापन


रामपुर मनिहारान में विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर दूसरी लाइन पर तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। एक युवक को पेट में पेंचकस घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बाद में कुछ लोगों ने बीचबचाव किया और पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला इकराम और पीरजादगान की बस्तियों में दो समुदाय के लोग अलग-अलग रहते हैं। आरोप है कि एक मुहल्ले का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका हुआ था। इस बस्ती के लोगों ने मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे छतों से आकर दूसरी बस्ती में लगे विद्युत पोल पर अपने तार जोड़ने लगे। बस्ती के लोगों ने ओवरलोड की बात कहते हुए आपत्ति जताते हुए ट्रांसफार्मर फुंकने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने छतों के ऊपर से पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से लोग धारदार हथियार तथा लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। पथराव में सतीश का पुत्र शानू ईंट लगाने से घायल हो गया। पथराव कर रहे कुछ युवकों ने शानू के पेट में पेंचकस घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पत्थरबाजी में कई अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सहारनपुर: राजपूतों के मकानों पर लिखा 'जय भीम', माहौल बिगाड़ने की कोशिश

उधर, माहौल खराब होने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत सभासद हाजी मंसूर सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पथराव कर रहे लोगों को पीछे हटाया। इसके बाद  हंगामा चलता रहा। पथराव की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जमा भीड़ को तितर-बितर किया। सीओ शिवराज सिंह ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।  इस मामले में घायल शानू ने थाने पर दी गई तहरीर में अखलाख, नवाब, आलम को नामजद किया है। रिर्पोट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घरों से फरार है।  

बता दें कि  एक वर्ष पूर्व भी इसी स्थान पर मामूली बात को लेकर दोनों समुदाय के लोगों में जमकर पथराव हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। तनाव के देखते हुए कई दिनों तक मौके पर पुलिस को तैनात किया गया था।

ट्रांसफार्मर न बदलने पर रोष जताया
ईद के त्यौहार को लेकर थाने पर आयोजित शांति समिति की बैठक में काजी नदीम ने रोष जताते हुए कहा कि शांति समिति की बैठक में न तो विद्युत विभाग व नगर पंचायत से कोई नहीं मौजूद है। ऐसे में वह किसे अपनी समस्या सुनाएं। उन्होंने कहा कि कई मुहल्लों के ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं, जिन्हें रमजान माह और भीषण गर्मी में भी बदला नहीं जा रहा है। गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed