{"_id":"69413b76065e7720440ddfd8","slug":"two-cars-collide-at-kashi-toll-plaza-on-meerut-delhi-expressway-two-injured-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: काशी टोल प्लाजा पर दो कारों की भिड़ंत, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: काशी टोल प्लाजा पर दो कारों की भिड़ंत, दो युवक घायल
Tue, 16 Dec 2025 04:29 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 16 Dec 2025 04:29 PM IST
सार
मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर फोर्ड फिगो और अर्टिगा कार की टक्कर से अर्टिगा सवार दो युवक घायल हो गए। एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हुआ, पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ियां हटाकर रास्ता साफ किया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर सड़क क्रॉस कर रही फोर्ड फिगो कार से अर्टिगा कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
दो युवक घायल, मौके पर हुई नोकझोंक
हादसे में अर्टिगा कार में सवार दो युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों कार सवारों में जमकर नोकझोंक हुई। टोल प्लाजा पर चेकिंग के लिए तैनात ट्रैफिक कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाकर रास्ता क्लियर किया।