{"_id":"6726a83e18b4c9522e028194","slug":"two-brothers-were-beaten-hand-broken-house-vandalized-meerut-news-c-72-1-mrt1059-123818-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो भाइयों से मारपीट, हाथ तोड़ा, घर में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो भाइयों से मारपीट, हाथ तोड़ा, घर में तोड़फोड़
विज्ञापन
गंगानगर। इंचौली में दो भाइयों के साथ मारपीट की गई। इसमें एक भाई का हाथ टूट गया। पुलिस में शिकायत करने पर मुख्य आरोपी दो दर्जन युवकों के साथ पीड़ित के घर जा पहुंचा और वहां तोड़फोड़ की। पीड़ित ने लूटपाट का आरोप लगाया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में लगी है।
इंचौली निवासी फसीम उर्फ सौजी के पास राशन की एजेंसी है। वह शुक्रवार रात को अपने भाई जहीन के साथ सम्मस पट्टी मोहल्ले से अपने घर जा रहा था। मस्जिद के पास तन्नू, वजाहत व उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। दो दिन पूर्व हुई कहासुनी पर आरोपियों ने दोनों भाईयों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। फसीम उर्फ सौजी का हाथ टूट गया। पीड़ित ने इंचौली थाने में नामजद तहरीर दी। शनिवार सुबह पुलिस ने घायल सौजी को मेडिकल के लिए भेज दिया। बकौल, सौजी करीब 11 बजे तन्नू, फाजिल, तालिब, शादाब, इकबाल, शोएब उर्फ बाडी, वजाहत, साबिर, राजा, शब्बू, जुनैद करी 10 अन्य युवकों ने उनके घर में तोड़फोड़ की। वारदात सीसीटीवी में कैद है। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी फरार हो गए। आरोप है कि तन्नू व उसके साथी घर से लाखों की ज्वैलरी व करीब 1.5 लाख की नकदी ले गए। पीड़ित ने हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया है। एसओ इंचौली नरेश कुमार का कहा है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।