फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two brothers wanted under the Gangster Act arrested.

Meerut News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो सगे भाई गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 09:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Two brothers wanted under the Gangster Act arrested.
हत्या के मामले में भी रह चुके हैं नामजद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे दो सगे भाइयों धर्मेंद्र और जितेंद्र को रोहटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर रोहटा-मढ़ी मार्ग पर खरंजे के मोड़ के पास से पकड़ा। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

जांच अधिकारी थानाध्यक्ष पूजा पंवार ने बताया कि गैंगचार्ट के आधार पर 18 सितंबर को धर्मेंद्र और जितेंद्र निवासी गांव रोहटा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पूर्व में हत्या जैसे गंभीर अपराध के मामले में नामजद रहे हैं। दोनों आरोपियों के रोहटा-मढ़ी मार्ग पर मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed