{"_id":"688d2828c7f1693bf30e6c44","slug":"two-brothers-killed-their-younger-brother-by-hitting-him-with-a-hammer-meerut-news-c-14-1-mrt1051-934679-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों ने हथौड़े से कई वार कर की छोटे भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों ने हथौड़े से कई वार कर की छोटे भाई की हत्या
विज्ञापन
रोहटा/मेरठ। गांव अमानुल्लापुर में दो भाइयों दीपक और छोटू ने शुक्रवार को छोटे भाई भोलू (30) की सिर में हथौड़े से कई वार कर हत्या कर दी। आरोपियों ने उसकी पत्नी प्रीति और 10 साल के बेटे रोहित पर भी जानलेवा हमला किया। दोनों मेडिकल कॉलेज में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं। वारदात के बाद दोनों आरोपी भाग गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक, थाना रोहटा क्षेत्र के गांव अमानुल्लाहपुर निवासी कालूराम कश्यप के चारों बेटों में से छोटे बेटे भोलू का अपने दो बड़े भाइयों दीपक उर्फ दीपू और छोटू से विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर शाम कहासुनी के बाद दोनों भाइयों दीपक और छोटू ने मिलकर भोलू पर हथौड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई प्रीति और बेटे राेहित पर भी हथौड़े से वार किए गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। लाेगों ने गंभीर रूप से घायल भोलू और प्रीति और बेटे रोहित को सीएचसी रोहटा पहुंचाया। वहां से उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां देर रात इलाज के दौरान भोलू की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
-- -- -- --
प्रीति को लेकर हुआ भाइयों में विवाद
भोलू ने गत वर्ष बिहार की निवासी प्रीति से प्रेम विवाह किया था। प्रीति पहले से विवाहित थी और तीन बच्चों की मां है। वह एक भट्ठे पर मजदूरी करती थी, वहीं भोलू मुंशी के रूप में कार्यरत था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और फिर प्रीति अपने बच्चों के साथ भोलू के साथ गांव में रहने लगी। एक महीने पहले प्रीति को उसका जेठ दीपक अपने साथ लेकर चला गया था। चार दिन पहले ही दोनों गांव लौटे थे। इसी बात को लेकर भाइयों में तनाव बना हुआ था। शुक्रवार देर शाम फिर विवाद बढ़ा और भोलू की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सबसे बड़े भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सबसे बड़े भाई मौनी ने हत्यारोपी दोनों भाइयों दीपक उर्फ दीपू, छोटू और छोटू की पत्नी पूजा के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी को भगाकर ले जाने पर हुए विवाद में दोनों भाइयों ने छोटे भाई की हत्या की है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गईं हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-- -- -- -- -