{"_id":"5dcc6d418ebc3e5b516deb05","slug":"two-brothers-dies-and-one-injured-in-road-accident-in-muzaffarnagar-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 14 Nov 2019 02:23 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
बुधवार देर रात मुजफ्फरनगर-मोरना मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक ट्रक चालक और दूसरा हलवाई था। दोनों मौसेरे भाई थे। तीनों देर रात को बाइक द्वारा शहर से भोपा जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
भोपा निवासी नत्थू प्रजापति के बेटे प्रवीण (32) और सुनील (35) ट्रक चालक है। दोनों भाई बुधवार को मुजफ्फरनगर ट्रक लेकर आए थे। मुजफ्फरनगर में ही दोनों ने ट्रक एक स्थान पर खड़ा कर दिया था। उन्होंने भोपा के निकटवर्ती गांव यूसुफपुर निवासी अपने मौसेरे भाई अशोक (35) पुत्र बलवंत प्रजापति से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह भी एक शादी समारोह के सिलसिले में हलवाई का काम करने शहर आया है और देर रात को भोपा जाना है। रात्रि करीब साढ़े नौ बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। बाइक अशोक चला रहा था, जबकि दोनों भाई पीछे बैठे थे। जब वे मुजफ्फरनगर-भोपा-मोरना मार्ग पर गांव कासमपुरा के पास पहुंचे तो तभी सामने से किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नेशनल हाईवे पर फॉर्च्यूनर चालक ने यूपी डायल-100 को उड़ाया, हेड कांस्टेबल सहित तीन घायल
विज्ञापन
वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्रवीण और अशोक को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील को भर्ती कर लिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि तीनों हेलमेट नहीं पहने हुए थे। अगर हेलमेट होता तो जान बच सकती थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/