{"_id":"5dc9b6888ebc3e5b00302f85","slug":"fortuner-and-up-dial-100-car-collided-in-muzaffarnagar-district-three-policemen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर फॉर्च्यूनर चालक ने यूपी डायल-100 को उड़ाया, हेड कांस्टेबल सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर फॉर्च्यूनर चालक ने यूपी डायल-100 को उड़ाया, हेड कांस्टेबल सहित तीन घायल
Tue, 12 Nov 2019 01:02 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई यूपी-100 गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे- 58 पर बागोवाली कट के पास खड़ी डायल-100 की पीआरवी-501 में देर रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी में मौजूद तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र तोमर को नाजुक हालत में मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने फॉर्च्यूनर को कब्जे में ले लिया है, जबकि आरोपी चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
डायल-100 की पीआरवी-501 सोमवार देर रात हाईवे पर बागोवाली कट के पास मौजूद थी। पीआरवी में हेड कांस्टेबल सुरेशचंद्र तोमर निवासी गांव दथेड़ी, थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद के साथ ही कांस्टेबल अनुज कुमार और चालक होमगार्ड सुनील कुमार मौजूद थे। इसी दौरान वहां तेज रफ्तार में आए फॉर्च्यूनर चालक ने पीआरवी में टक्कर मार दी। हादसे में फॉर्च्यूनर के साथ ही पीआरवी के भी परखच्चे उड़ गए और तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पांच दोस्तों की मौत... हादसों की वजह बन रही ये बड़ी लापरवाही, कब पास होंगे अफसरों के दावे
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने तत्काल तीनों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से सुरेशचंद्र तोमर को नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। डायल-100 प्रभारी इंस्पेक्टर जीसी शर्मा घायल एचसीपी सुरेशचंद्र के साथ मेरठ रवाना हुए। हादसे के बाद पुलिस ने फॉर्च्यूनर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक का पता लगाने में जुटी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/