फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two brothers beaten to death in Bijnor

बिजनौर में दो भाइयों की बल्ली से पीटकर हत्या

Sat, 11 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two brothers beaten to death in Bijnor
बिजनौर हत्याकांड: बिजनौर के ग्राम गंज दारानगर मृतकों के विलाप करते परिजन। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर में दो भाइयों की बल्ली से पीटकर हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंज दारानगर में बृहस्पतिवार रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में ममेरे और फुफेरे भाई की बल्ली से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने दोनों के सिर पर बल्ली से प्रहार किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि तीनों ने कच्ची शराब पी थी, जबकि पुलिस दुकान से खरीदी शराब पीने का दावा कर रही है।

गांव गंज दारानगर निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ नन्हे पिछले 10 साल से धामपुर अपनी ससुराल में रहता है। बृहस्पतिवार को वह गंज आया था। उसने 48 वर्षीय सुक्खे और उसके 30 वर्षीय फुफेरे भाई प्रेम के साथ गंगा किनारे महाकाली के मंदिर के पास जाकर शराब पी। रात 10 बजे तीनों में किसी बात पर मारपीट हो गई। नरेंद्र ने पास में पड़ी करीब सात फीट लंबी बल्ली से हमला कर दिया। सिर पर प्रहार करने से सुक्खे और प्रेम की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी नरेंद्र मंदिर में जाकर छिप गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मौके से खून में सनी बल्ली भी बरामद कर ली। सुक्खे के पुत्र बॉबी ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि तीनों में मारपीट हुई, नरेंद्र ने बल्ली से प्रहार कर सुक्खे और प्रेम की हत्या की। नरेंद्र के सिर में भी चोट लगी। हत्या का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed