फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two brothers attacked with iron rods and their car vandalized over playing DJ music.

Meerut News: डीजे बजाने को लेकर दो भाईयों पर सरियों से हमला, कार में की तोड़फोड़

Mon, 14 Sep 2026 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Two brothers attacked with iron rods and their car vandalized over playing DJ music.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। गांव बातनौर में कुआं पूजन के दौरान डीजे बजाने की बात को लेकर हुए विवाद में पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट कर उनकी कार में तोड़फोड़ की। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायलों का उपचार कराया। घटना के संबंध में थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ईसापुरम् थाना गंगानगर, मेरठ निवासी अंकुर सैनी ने बताया कि रविवार को रविवार को देर शाम वह बातनौर स्थित अपनी बहन के घर कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आरोप है इस दौरान कुछ आरोपी वहां पहुंचे और जबरन डीजे बजाने का दबाव बनाने लगे। डीजे बजाने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है बात बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर मारपीट कर अंकुर व अर्जुन दोनों भाइयों को घायल कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित अंकुर सैनी ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के कार्रवाई की मांग की है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed