{"_id":"5e5786a88ebc3ef3e945e9a4","slug":"two-boys-attempt-misbehaving-with-a-girl-while-she-was-returning-home-after-giving-board-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा से दो युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा से दो युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार
Thu, 27 Feb 2020 02:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के मुंडाली थानाक्षेत्र में छात्रा से सरेराह दुष्कर्म का प्रयास करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। छात्रा दसवीं की बोर्ड परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से घर लौट रही थी। जहां रास्ते में दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई, जिसे देखकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर पीड़ित छात्रा के परिजन एसएसपी दफ्तर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। परिजनों के अनुसार उनकी बेटी मुंडाली के ही एक विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह गुरुवार सुबह बोर्ड की परीक्षा देकर घर वापस लौट रही थी कि गांव के ही दो युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया।
विज्ञापन
युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने तक आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा के परिजनों ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी छात्रा से सरेराह बदसलूकी की गई हो या दुष्कर्म का प्रयास किया है। इससे पहले परतापुर थानाक्षेत्र की दो महिलाओं के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया था।