फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two boy from tilak nagar area of delhi reach in Meerut but police has caught because they ran away from home due Lockdown

दिल्ली से भागकर मेरठ पहुंचे दो बच्चे, बोले- लॉकडाउन के कारण घर में बोर हो गए थे हम, पुलिस ने पकड़ा

Thu, 30 Apr 2020 09:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Apr 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Two boy from tilak nagar area of delhi reach in Meerut but police has caught because they ran away from home due Lockdown
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के तिलक नगर गुरुद्वारे से भागे दो किशोर सेवादारों को मेरठ में परतापुर पुलिस ने पकड़कर दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर एपी मिश्रा के अनुसार 12 और 10 साल के ये दोनों सेवादार तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। इसकी सूचना मेरठ पुलिस को भी मिली थी। बृहस्पतिवार को दो किशोर परतापुर क्षेत्र में घूमते मिले तो पुलिस ने शक होने पर उनसे पूछताछ की। दोनों किशोरों ने बताया कि वह तीन दिन से भूखे हैं। पुलिस ने दोनों को खाना खिलाने के बाद फिर से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वे गुरुद्वारे के सेवादार हैं। तिलक नगर दिल्ली से पैदल ही घूमते ही यहां तक पहुंच गए। इसका कारण उन्होंने यह बताया कि वे लॉकडाउन के चलते घरों में कैद नहीं रह सकते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में घर से फरार हुई युवती, प्रेमी को फोन मिलाकर बोली- मैं घर छोड़ आई हूं, तुम भी आ जाओ
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के अनुसार उन्होंने इसकी सूचना दिल्ली के तिलक नगर थाने को दी तो पता चला कि गुरुद्वारे के ग्रंथी की तरफ से दोनों किशोरों की गुमशुदगी दर्ज है। बाद में दिल्ली पुलिस परतापुर थाने पहुंची और दोनों किशोरों को ले गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed