फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown Update, A girl has run away at home for marry with lover in the Sardhana of Meerut

लॉकडाउन में घर से फरार हुई युवती, प्रेमी को फोन मिलाकर बोली- मैं घर छोड़ आई हूं, तुम भी आ जाओ

Thu, 30 Apr 2020 09:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Lockdown Update, A girl has run away at home for marry with lover in the Sardhana of Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

लॉकडाउन के चलते मेरठ में बृहस्पतिवार को एक युवती अपने घर से फरार हो गई और अपने प्रेमी को फोन कर कहा, मैं घर छोड़ आई हूं तुम भी आ जाओ... आगे पढ़िए क्या है पूरा माजरा-

विज्ञापन

सरधना क्षेत्र में कोतवाली पर बृहस्पतिवार दोपहर एक प्रेमी युगल पहुंचा और खुद को अलग- अलग समुदाय का बताते हुए परिजनों से जान का खतरा बताया। युवती कंकरखेड़ा के एक गांव और युवक सरधना के एक मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलवा लिया। परिजन उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन दोनों एक साथ रहने की जिद पर अडे़ रहें। 

नगर के एक मोहल्ले का युवक रंगाई पुताई का काम करता है। युवक ने बताया कि वह एक साल पहले अपने परिचित के माध्यम से कंकरखेड़ा के गांव में रंगाई पुताई करने गया था। युवक की इस घर की एक युवती से बातचीत हो गई। इसके बाद दोनों मोबाइल पर एक- दूसरे से बातें करने लगे। प्रेम प्रसंग बढ़ने पर दोनों ने एक- दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। शादी के लिए युवक के परिजन तो मान गए, लेकिन युवती के परिजनों ने मना कर दिया। मौका मिलते ही युवती बृहस्पतिवार को घर से फरार हो गई। वह सरधना पहुंची और युवक को फोन कर बताया कि वह घर छोड़कर आ गई है, तुम भी आ जाओ। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का उल्लंघन, प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, भगाकर करना चाहता था शादी, ग्रामीणों ने दबोचा

इसके बाद युवक उसके पास पहुंचा। यहां से दोनों कोतवाली पहुंचे और खुद को बालिग बताते हुए एक साथ रहने की बात कही। साथ ही पुलिस से सुरक्षा मांगी। पुलिस ने फोन कर दोनों के परिजनों को कोतवाली बुला लिया। यहां दोनों के परिजन उन्हें समझाने में लगे रहे, लेकिन दोनों ने घर जाने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। यदि कोई फैसला नहीं होता तो पुलिस आगे की कार्रवाई की करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed