{"_id":"6999d5055680827da000763d","slug":"two-bikes-collided-two-youths-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111453-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो बाइक टकराई, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो बाइक टकराई, दो युवक घायल
Sat, 21 Feb 2026 09:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 21 Feb 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सरधना।बिनौली रोड पर ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि दूसरे को मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया है।
पीड़िता इसराना निवासी मोहल्ला मंडी चमारान ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार उसके पति शराफत अपने साले साजिद के साथ बाइक से मजदूरी करने जा रहे थे। साजिद बाइक चला रहा था और शराफत पीछे बैठे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में शराफत गंभीर रूप से घायल होने के कारण पहले द्रोण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत चिंताजनक होने पर हिमालय अस्पताल रेफर किया गया। वहीं बाइक चला रहे साजिद की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद