{"_id":"69fcc28334e3e4b0600e2bf2","slug":"two-bike-riders-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-meerut-news-c-73-1-mtd1001-107117-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक की फोटो
- रामराज में मुख्य मार्ग पर स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। रामराज में मुख्य मार्ग पर स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल के पास बृहस्पतिवार शाम रामराज से घर लौट रहे फिरोजपुर निवासी बाइक सवार दीपांशु और पवन की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम गांव फिरोजपुर निवासी दीपांशु (18) पुत्र संजय और उसका दोस्त पवन (17) पुत्र विनोद बाइक से रामराज से घर लौट रहे थे। रास्ते में दशमेश पब्लिक स्कूल के पास सामने से तेज गति व लापरवाही से अज्ञात छोटा हाथी वाहन आया और उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए चला गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जाकर गिरे। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मची चीख पुकार पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से गांव में मातम छा गया। मृतक परिवारों की आर्थिक स्थिति दयनीय है।
मृतक दीपांशु गाजियाबाद में फर्नीचर का का काम करता था। वह बृहस्पतिवार को ही गाजियाबाद से आकर अपने दोस्त के साथ रामराज गया था। वहां से लौटते हुए हादसा हो गया। मृतक दीपांशु दो भाइयों में बड़ा था। मृतक पवन दो भाइयों में छोटा था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से मजदूरी करता था।
विज्ञापन
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।