फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two big cases of viral video in Meerut: membership termination of senior advocate, raid for councilor

अश्लील वीडियो के दो बड़े मामले: वरिष्ठ अधिवक्ता की सदस्यता समाप्त, भाजपा नेत्री के मामले में ताबड़तोड़ दबिश

Tue, 13 Jun 2023 12:44 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Jun 2023 12:44 AM IST
सार

अश्लील वीडियो के दो बड़े मामले : जहां, वरिष्ठ अधिवक्ता की सदस्यता समाप्त हो गई है तो वहीं, भाजपा नेत्री के मामले में पार्षद की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Two big cases of viral video in Meerut: membership termination of senior advocate, raid for councilor
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लगातार वायरल हो रहे अश्लील वीडियो को लेकर मेरठ शहर काफी सुर्खियों में है। पहले वरिष्ठ अधिवक्ता का अश्लील वीडियो वायरल हुआ और अब भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। जहां, वकील वाले मामले में रमेश चंद गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी सदस्यता मेरठ बार एसोसिएशन से समाप्त कर दी गई है तो वहीं भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल करने वाले पार्षद और कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


केस - 1
ऑफिस गर्ल के अश्लील वीडियो प्रकरण में अधिवक्ता रमेश चंद की सदस्यता समाप्त


नाबालिग ऑफिस गर्ल के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल होने के आरोप में सोमवार को मेरठ बार एसोसिएशन ने संज्ञान ले लिया। रमेश चंद गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी सदस्यता मेरठ बार एसोसिएशन से समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन

सोमवार को नाबालिक पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के संबंध में मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में बताया गया कि अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता द्वारा नाबालिक के साथ शरीरिक संबंध बनाने और अश्लील फोटो तैयार करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगे हैं। इस पर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर पाल शर्मा व महामंत्री विनोद चौधरी की मौजूदगी में हुई कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि रमेश गुप्ता द्वारा स्वीकार रूप से अनैतिक कृत्य किया गया है, उनका यह कृत्य बेहद गंभीर एवं अनैतिक है। जिसके चलते विधिक समाज की प्रतिष्ठा को भारी आघात लगा है और सभी तार-तार हो गई है। 

उनका यह कृत्य विधिक व्यवसाय पर एक कलंक के रूप में देखा जा रहा है। इनके द्वारा किया गया कृत्य विधि व्यवसाय के समस्त मर्यादा एवं पवित्रता को भंग किया गया है, उनके इस अपराधिक कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए रमेश चंद गुप्ता की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई। जिसके चलते उनके वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद भी स्वत: समाप्त हो गया। इस प्रकरण को यूपी बार काउंसिल के समक्ष रखते हुए रमेश चंद गुप्ता के विधि व्यवसाय के पंजीकरण को अविलंब निरस्त किए जाने का भी आग्रह किए जाने का निर्णय लिया गया हालांकि रमेश गुप्ता द्वारा अपने पद का त्यागपत्र भी मेरठ बार एसोसिएशन को दे दिया गया। रमेश चंद गुप्ता के भांजे भाजपा के पदाधिकारी हैं।

विज्ञापन

केस - 2
भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल करने वाले पार्षद और कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के लिए दबिश


भाजपा के कार्यकर्ता रविंद्र नागर ने अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री की फर्जी अश्लील वीडियो तैयार कर ली। इसके बाद वीडियो को एक फर्जी आईडी बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। महिला को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस की जांच में अश्लील वीडियो वायरल करने में भाजपा के वार्ड नंबर 18 से पार्षद रविंद्र का नाम आया। भावनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

भावनपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सोमदत्त विहार निवासी भाजपा कार्यकर्ता रविंद्र नागर ने एक एडिटिंग करके महिला की फर्जी अश्लील वीडियो तैयार कर ली। महिला को बदनाम करने के इरादे से उस वीडियो को अपने नजदीकी वार्ड 18 से पार्षद रविंद्र को दे दिया। सराय काजी निवासी पार्षद रविंद्र ने एक फर्जी आईडी बनाई। इस आईडी से महिला की वीडियो को सोशल साइट पर वायरल कर दिया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस महिला की वीडियो बनाई गई है, वे भी भाजपा से जुड़ी हैं। 

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: मास्टरमाइंड भाटी गिरफ्तार, घर के बाहर दिन निकलते ही वारदात को दिया था अंजाम

वहीं, इस फर्जी वीडियो को वायरल करने वाला पार्षद रविंद्र कई बार विवादों में आ चुका है। उस पर पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं। वहीं, पूरे मामले में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल का कहना है कि ये बेहद शर्मनाक कृत्य है। किसी महिला को इस तरह से बदनाम करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे। पार्टी भी इसको लेकर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं का हंगामा, मवाना में धर्म परिवर्तन का आरोप

दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed