फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two Barati, including groom brother, died while dancing on DJ in Muzaffarnagar

यूपी: डीजे की तेज आवाज से मातम में बदलीं खुशियां, नाचते हुए दूल्हे के भाई समेत दो बरातियों की मौत

Mon, 17 Feb 2020 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Feb 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Two Barati, including groom brother, died while dancing on DJ in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार रात को बरात में डीजे की धुन पर नाचते वक्त दूल्हे के भाई और एक अन्य बराती की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


गमगीन माहौल में दुल्हन को विदा किया गया। डीजे की तेज आवाज पर नाचते समय हार्टअटैक से दोनों की मौत मानी जा रही है।  

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खुजैड़ा निवासी राहुल की बरात रविवार सुबह जानसठ थाने के गांव जंधेड़ी गई थी। अपराह्न करीब तीन बजे बरात की चढ़त हो रही थी। बराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान नाचते हुए बराती अमरपाल (50) की हालत बिगड़ गई। उसने जानसठ अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया।

इसी दौरान दूल्हे के भाई राकेश (45) की भी हालत खराब हो गई। परिजन उसे गांव ले आए। शाम को राकेश की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जानसठ अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से मुजफ्फरनगर ले जाते हुए राकेश ने भी दम तोड़ दिया। दूल्हे के भाई समेत दो बरातियों की मौत से वर-वधू पक्ष में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed