फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two artisans handed over to police for spitting on rotis at a wedding ceremony

शादी समारोह में रोटियों पर थूक का आरोप, दो कारीगर पुलिस को सौंपे

Sat, 03 May 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two artisans handed over to police for spitting on rotis at a wedding ceremony

विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के एक मंडप में शुक्रवार रात एक शादी समारोह में थूक लगाकर रोटियां बनाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने दो कारीगरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस का दावा है कि वीडियो फुटेज देखने पर रोटियों पर थूक लगाने की पुष्टि नहीं हुई है।
शादी समारोह में शामिल कुछ लोगों ने दो कारीगरों पर रोटियों पर थूक लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उन्होंने दावा किया कि दो आरोपियों का वीडियो भी बनाया गया है। इसमें रोटियों पर थूक लगाते दिख रहे हैं। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों आरोपियों को पुलिस थाने ले गई। कार्यवाहक सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि थाना पुलिस ने वीडियो क्लिप को देखा तो तो उसमें रोटियों पर थूक लगाने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद आरोप लगाने वाले पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


-----
पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो
थूककर रोटी बनाने के वीडियो पूर्व में भी वायरल हो चुके हैं। गत 21 फरवरी को ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित प्रेम ग्रीन मंडप में हुई शादी का वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, 27 दिसंबर को नौचंदी क्षेत्र में हापुड़ रोड स्थित पहलवान ढाबे पर थूककर रोटी बनाने वाले दो कारीगरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले जानी थाना क्षेत्र के पस्तरा गांव में एक कारीगर का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में भी बागपत के सैडभर गांव निवासी युवक को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed