यूपी: 1.17 करोड़ की ऑनलाइन ठगी में दो गिरफ्तार, दिल्ली से ऑपरेट टटलू गैंग का देशभर में नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी नितिन तिवारी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गौरव सोनी निवासी 25 एकड़ कॉलोनी लालकुआं नैनीताल और नितिन चौहान निवासी 130 ए-ब्लॉक विजयनगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। सितंबर 2018 में सारुनगर, सरधना रोड निवासी प्रवीण कुमार के मोबाइल नंबर को हैक करते हुए साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 1,17 करोड़ की ऑनलाइन ठगी की थी।
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर धनप्रकाश दक्ष की जांच के बाद आरोपी गौरव और नितिन पकड़े गए। एसएसपी ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है। इस गैंग के मुख्य आरोपी कालीचरण की भोपाल में लोकेशन बताई गई। जिसकी तलाश में पुलिस टीम भोपाल भेजी गई है।
इनके कुछ और साथियों की पहचान कराई जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा इन दोनों आरोपियों से जुड़े सभी बैंक खाते सीज कराए जा चुके हैं। खुलासे के दौरान एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी कैंट रामअर्ज और एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता मौजूद रहे।
मोबाइल के जरिये आपके बैंक खाते तक पहुंचने वाला टटलू गैंग दिल्ली से ऑपरेट हो रहा है। इस गैंग का नेटवर्क देश भर में फैला है, जो मोबाइल कॉल कर या आपका नंबर हैक कर आपका बैंक खाता साफ कर रहा है।
भोपाल, महाराष्ट्र, देहरादून, मथुरा व पलवल समेत कई राज्यों में इन ठगों की गुंडागर्दी चलती है। दबिश के दौरान पुलिस पर हमला तक कर देते हैं। मोबाइल कंपनी से भी इनकी साठगांठ की बात सामने आई। पुलिस का कहना है कि आपकी सावधानी ही आपको आर्थिक नुकसान से बचा सकती है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/