{"_id":"605504878ebc3e59115029eb","slug":"two-arrested-for-announcing-purchase-of-property-sardana-news-mrt530738253","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति खरीदने का एलान करने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति खरीदने का एलान करने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति खरीदने का एलान करने के आरोप में दो गिरफ्तार
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के डाहर गांव में मस्जिद के रास्ते की ओर गेट लगाने के प्रकरण में पलायन कर संपत्ति बेचने का पोस्टर चस्पा करने वाले पीड़ित के बाद संपत्ति खरीदने का एलान करने वाला आरोपी व उसके भाई सहित गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। जिसके बाद गांव में दोनों समुदाय के लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
डाहर गांव में पिछले तीन महीनों से मस्जिद के रास्ते की ओर सरदार पुत्र भंवर सिंह द्वारा अपने मकान में गेट लगाने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले को लेकर गांव में कई बार सांप्रदायिक माहौल तनावपूर्ण हो चुका है। गेट लगाए जाने के समय से ही गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। तीन दिन पहले सरदार ने पुलिस-प्रशासन, मुस्लिम समाज व ग्रामीणों के उत्पीड़न से तंग आकर अपनी सारी संपत्ति बेचकर गांव से पलायन करने के पोस्टर चस्पा किए थे। इस पर गांव के ही अमजद ने मस्जिद से संपत्ति खरीदने का एलान कर दिया। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सांप्रदायिक तनाव के चलते पुलिस ने एलान करने वाले आरोपी अमजद व उसके भाई असलम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात है। आरोपियों को सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में जेल भेजा गया है।