{"_id":"6057a4bb8ebc3ee61b3353ef","slug":"two-alcohol-smugglers-arrested-in-a-police-encounter-mawana-news-mrt531067719","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दो शराब तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में दो शराब तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गांव कुंडा के जंगल में शराब तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों से भारी मात्रा में कच्ची शराब, उपकरण व एक तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया,लेकिन तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। वही पकडे गए आरोपियों का चलान कर दिया।
शनिवार रात खादर क्षेत्र के गांव कुंडा मार्ग पर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुंडा के जंगल में पांच लोग कच्ची शराब बना रहे हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। छापे के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया, लेकिन तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब पांच लीटर कच्ची शराब, चार किलो यूरिया, बाल्टी, भट्टी तथा एक आरोपी से तमंचा व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पकडे़ गए आरोपियों ने अपना नाम तारा पुत्र महेंद्र, जसवंत पुुत्र गोपाल निवासी गांव कुंडा हैं। फरार आरोपियों के नाम आरोपी काके व प्रेम निवासी गांव कुंडा व लाला निवासी गांव पूठी बताए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
पीएसी व पुलिस बल ने दबिश दी
थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि रविवार को पीएससी व भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव कुंडा, मिर्जापुर और खादर के जंगलों में शराब माफिया की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी गई। लेकिन शराब माफिया पुलिस को देख अपने घर छोड़कर फरार हो गए। पंचायत चुनाव को देखते हुए खादर क्षेत्र व अन्य गांवों में शराब माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।