फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two Accused of Robbing Woman Arrested

Meerut News: महिला से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two Accused of Robbing Woman Arrested
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 16 मार्च को महिला साबिया से पांच लाख रुपये लूटने वाले दो आरोपी इमरान और फईम को शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस साबिया के भांजे राशिद की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि साबिया मंडी में व्यापार करती है। 16 मार्च को वह अपने साझेदार सोहेल को पांच लाख रुपये देने स्कूटी से जा रही थी। इसी बीच सुभाष नगर मस्जिद के पास बाइक सवार बदमाशों ने उससे रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी दृश्य के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने बुलंदशहर के इमरान और ब्रह्मपुरी के फईम को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में पता चला कि साबिया के भांजे राशिद ने लूट की योजना बनाई थी। पुलिस राशिद को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। उसकी तलाश में दो दल काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed