{"_id":"67a3cec40396c36cab0ba88e","slug":"two-accused-of-robbery-in-the-house-of-security-company-owner-arrested-meerut-news-c-72-1-smrt1021-128433-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिक्योरिटी कंपनी के मालिक के घर में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिक्योरिटी कंपनी के मालिक के घर में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों ने अन्य वारदातें भी कबूल कीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुुंड स्थित आर्य नगर में सिक्योरिटी कंपनी के मालिक के घर में लूट के मामले में पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया। आरोपियों से नकदी और आभूषण भी बरामद किए हैं। अन्य वारदातों को अंजाम देना भी कबूल किया है।
आर्यनगर में नितिन डोगरा सिक्योरिटी कंपनी चलाते हैं। रविवार को उनके पड़ोस में शादी थी, जिसके चलते आने जाने वाले लोगों का तांता लगा हुआ था। इस दौरान स्कूटी पर सवार होकर दो बदमाश आए। एक बदमाश स्कूटी पर बैठा रहा जबकि दूसरा बदमाश घर के अंदर घुस गया। नितिन की बहन राधिका और पत्नी आंचल नीचे बैठी हुई थी। इसी दौरान बदमाश दूसरी मंजिल पर पहुंचा और अलमारी में रखे पांच लाख रुपये और चार लाख रुपये की ज्वेलरी लूट ली।
जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। इससे परिजनों में नाराजगी थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर सबूत जुटाकर नीरज थापा निवासी हाइडिल काॅलोनी विक्टोरिया पार्क और रवि गोस्वामी निवासी यादगारपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूट में इस्तेमाल की गई स्कूटी, करीब 2.70 लाख रुपये की नकदी, एक अंगूठी बरामद की।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने सितंबर 2024 में प्रभात नगर में एंबलिश स्टूडियो से एक फोन व नकद रुपये और थाना नौचंदी क्षेत्र के जयदेवी नगर में 6-7 माह पूर्व और 10-12 दिन पहले सेंट्रल मार्किट से चोरी करना स्वीकार किया है। सेंट्रल मार्किट में की चोरी के 2000 रुपये भी बरामद किए। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।