{"_id":"59f05c124f1c1b79548b9066","slug":"two-accused-including-handcuffs-absconded-from-police-custody-moving-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथकड़ी समेत दो आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, चलती वैन से कूदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथकड़ी समेत दो आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, चलती वैन से कूदे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
फरार हुए अभियुक्तों की तलाश में जुटी तितावी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में हत्या की कोशिश के मामले के दो अभियुक्त शामली पुलिस की अभिरक्षा से हथकड़ी समेत फरार हो गए। दोनों को पुलिस कोर्ट के आदेश पर जेल ला रही थी। तितावी के कादीखेड़ा के पास दोनों चलती वैन से कूद कर फरार हो गए। देर रात तक कई थानों पुलिस की जंगल में दोनों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
शामली कोतवाली पुलिस ने गांव कुड़ाना निवासी सुधीर फौजी पुत्र सतेंद्र और विशाल पुत्र योगेंद्र को धारा 307 के तहत मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों को कैराना कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। शामली कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल विवेक रावत और होमगार्ड महीपाल सुधीर और विशाल को लेकर जेल में दाखिल करने आ रहे थे। दोनों को हथकड़ी लगाई हुई थी। देर शाम पुलिस कर्मी उन्हें एक वैन में लेकर मुजफ्फरनगर आ रहे थे।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी पुलिस का ताबड़तोड़ एनकाउंटर: 50 हजार का ईनामी फुरकान ढेर
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े छह बजे जब वैन तितावी थाना क्षेत्र के गांव कादीखेड़ा पोल्ट्री फार्म के पास पहुंची तो तभी दोनों अभियुक्त हथकड़ी समेत चलती वैन से कूदकर जंगल में फरार हो गए। पुलिस वालों ने वैन को रुकवाया और शोर मचाते हुए उनके पीछे भागे, मगर वो ईंख के खेत में घुस गए। तुरंत ही तितावी पुलिस को सूचना दी गई। तितावी, चरथावल और भौराकलां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। सीओ फुगाना कालू सिंह ने बताया कि सिपाही विवेक रावत की ओर दोनों के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/