फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Police Encounter: 50 thousand prize killed

यूपी पुलिस का ताबड़तोड़ एनकाउंटर: 50 हजार का ईनामी फुरकान ढेर

Mon, 23 Oct 2017 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 23 Oct 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
UP Police Encounter: 50 thousand prize killed
50 इनामी बदमाश मारा गया - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस, एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार देर रात शामली के 50 हजार के इनामी डकैत फुरकान तितरवाड़ा को मुठभेड़ में मार गिराया है। इस दौरान उसके दो साथी गन्ने के खेतों से होकर फरार हो गए। फरार हुए बदमाशों की बाद में थाना शाहपुर क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। यहां फायरिंग में घायल हुए दोनों बदमाशों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। मारे गए फुरकान के खिलाफ विभिन्न थानों में तीन दर्जन से अधिक लूट, हत्या और डकैती के मामले दर्ज हैं। शाहपुर, पुरकाजी, बुढ़ाना, थाना भवन और रोहाना में पड़ी डकैती की वारदात में पुलिस को उसकी तलाश थी।

विज्ञापन


पढ़ें : Encounter की Live तस्वीरें... पुलिस ने बदमाश को मारी गोली, तमंचे बरामद
विज्ञापन


बुढ़ाना कोतवाली इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा और एसटीएफ मेरठ की टीम पिछले कई दिनों से शामली जिले के तितरवाड़ा गांव के बदमाश फुरकान पुत्र मीरहसन की सुरागकशी में जुटी थी। रविवार देर रात करीब साढ़े 11  बजे एक सूचना के आधार पर पुलिस ने मेरठ-करनाल हाइवे स्थित बायवाला गांव के पास जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश गोली बरसाते हुए भाग निकले। सूचना पर क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी तो बदमाशों की फायरिंग में दरोगा आदेश त्यागी और सिपाही हरवेंद्र को भी गोली लगी हैं। उन्हें घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाश की शनाख्त फुरकान पुत्र मीरहसन निवासी तितरवाड़ा, थाना कैराना जिला शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि फुरकान कुख्यात डकैत था और उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और हरियाणा के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से अधिक लूट, हत्या, डकैती जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं। करीब 13 मुकदमों में वह वांछित चल रहा था। हाल में वह बड़ौत में गुराना रोड पर रह रहा था। बदमाश की लोकेशन पिछले कुछ दिनों से बुढ़ाना क्षेत्र में मिल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फरार हुए बदमाशों की एक घंटे बाद थाना शाहपुर क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों राहुल पुत्र रमेश निवासी सब्जी मंडी, बहादुरगढ़ हरियाणा, अनीस पुत्र मुश्ताक निवासी तितरबाड़ा कैराना शामली को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पैरों में भी पुलिस की गोली लगी हैै।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed