फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused caught for demanding convenience fee in the name of audit

Meerut News: ऑडिट के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने पर दो आरोपी पकड़े

Tue, 13 Jan 2026 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two accused caught for demanding convenience fee in the name of audit
जानकारी करने पर फर्जी निकला अधिकारी, मैनेजर ने कराई प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दादरी स्थित पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑडिट कर सुविधा शुल्क मांगने का मामला प्रकाश में आया है। मैनेजर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
आदर्श एनर्जी स्टेशन पेट्रोल पंप के मैनेजर प्रवेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि सलावा गांव निवासी अक्षय 8 जनवरी को पंप पर पहुंचा। अक्षय ने खुद को एचपीसीएल ऑफिस से ऑडिट के लिए आया अधिकारी बताया और पंप पर कमियां निकालनी शुरू कर दीं। प्रबंधन ने कमियों पर आपत्ति जताई और कंपनी से बात करने की बात कही तो आरोपी ने कंपनी से संपर्क करने से मना करते हुए 15 हजार रुपये नकद देने पर ऑडिट रिपोर्ट सही देने की बात कही।
विज्ञापन

मैनेजर ने पंप मालिक और एचपीसीएल के अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने जानकारी दी कि कंपनी की ओर से किसी भी व्यक्ति को ऑडिट के लिए नहीं भेजा गया है। अक्षय ने नौ जनवरी को अपने भाई और एक युवक को पैसे लेने पेट्रोल पंप पर भेजा। कर्मियों ने पैसे देने से इन्कार किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे और कर्मियों से धक्का मुक्की और मारपीट कर दी। कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोप लगाया कि शाम के समय आरोपी का पिता पंप पर पहुंचा और फर्जी मुकदमे व नुकसान की धमकी दी। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दो लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed