{"_id":"69b993f7bff6b92a710ec800","slug":"two-accused-arrested-with-stolen-bike-meerut-news-c-73-1-mct1008-106662-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि तोमर निवासी गांव बावली थाना बड़ौत जनपद बागपत और शौर्य निवासी कस्बा छपरौली थाना छपरौली जनपद बागपत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं। जो मेरठ जनपद के साथ-साथ विभिन्न जनपदों के थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान खिवाई क्षेत्र स्थित हिंडन पुल के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की। दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने उनके पास से बाइक बरामद हुई। वाहन के कागजात मांगने पर दोनों युवक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने बाइक की जांच कराई। जिसमें वह चोरी की निकली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।