{"_id":"69d92987b434f8ea3c0fe5a9","slug":"two-accused-arrested-with-illegal-firecrackers-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105566-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अवैध पटाखाें के साथ दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अवैध पटाखाें के साथ दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। दौराला बाजार में अवैध पटाखों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दौराला पुलिस ने कस्बे की धर्मवीर बस्ती निवासी प्रमोद गुप्ता और खतौली निवासी कैफ को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रमोद गुप्ता लंबे समय से अवैध पटाखों का कारोबार कर रहा था। उसके खिलाफ पहले से तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को प्रमोद ने कैफ को हजारों रुपये के पटाखे बेचे थे। गस्त के दौरान पुलिस ने कैफ को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध पटाखे मिले। पूछताछ में उसने प्रमोद गुप्ता से पटाखे खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर प्रमोद के ठिकाने पर छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से प्रमोद गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।