{"_id":"61edba1f177ee10ce06ef83e","slug":"two-accused-arrested-in-gangrape-case-meerut-news-mrt5744883156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म मामला: पुलिस ने दो और आरोपी दबोचे, मुख्य आरोपी को पहले ही किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म मामला: पुलिस ने दो और आरोपी दबोचे, मुख्य आरोपी को पहले ही किया था गिरफ्तार
Mon, 24 Jan 2022 10:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:19 AM IST
सार
मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की निवासी छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता को चमड़ा पैठ निवासी आदिल सैफी अगवा कर ले गया था। इसके बाद आदिल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। शुक्रवार रात किशोरी उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची थी और इसके बाद परिजनों को लेकर थाने पहुंची थी। पुलिस ने आदिल और उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में अमित शाह बोले- विधायक-मंत्री नहीं, मोदी का चेहरा देखकर करें वोट, पढ़िए गृहमंत्री का पूरा भाषण
विज्ञापन
रविवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं रविवार को पुलिस ने उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ : परतापुर में महिला का बोरे में बंद शव तालाब में पड़ा मिला, हत्या की आशंका