{"_id":"6a1ef7377e60e518580e77bb","slug":"two-accused-arrested-in-clash-between-two-parties-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112553-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो पक्षों में हुए संघर्ष में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो पक्षों में हुए संघर्ष में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के बुबकपुर गांव में मोटर साइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को गांव निवासी आमिर और सद्दाम पक्ष के बीच घर के सामने मोटर साइकिल खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व सरियों के साथ आमने-सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सद्दाम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर भी फेंके गए और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकियां दी गईं। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी आमिर और रिजवान निवासी बुबकपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच जारी है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --