फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for stone pelting and assault

Meerut News: पथराव और मारपीट में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stone pelting and assault
फलावदा। कस्बे के मोहल्ला जोगियान में अंडों की रेहड़ी पर हाथ रखने को लेकर हुए पथराव और मारपीट में एक पक्ष ने सात नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला जोगियान में देर रात बच्चों के बीच हुए विवाद हो गया था। इसमें एक बच्चे के मुंह पर घूंसा मारकर घायल कर दिया गया था। बाद में बच्चों के साथ हुई मारपीट में बड़े भिड़ गए थे। काफी देर तक पथराव होता रहा। पथराव में महिला व बच्चों सहित करीब 14 लोग घायल हो गए थे। घायलों का पुलिस ने उपचार कराया था। वहीं घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया था जहां पर उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध में मोमीन पुत्र मालू ने दूसरे पक्ष के आस मोहम्मद, शमशाद, सोनी, बोनी, सत्तार, निसार, राजू सहित सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों नौशाद व सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed