फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for attempting to rape Delhi woman on NH-58

एनएच-58 पर दिल्ली की महिला से दुष्कर्म की कोशिश के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attempting to rape Delhi woman on NH-58
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शनिवार रात दिल्ली निवासी महिला से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पुलिस ने टेंपो चालक प्रिंस और कपिल उर्फ नेता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र निवासी महिला शनिवार शाम कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी में आई थी। पुलिस के मुताबिक महिला ने पूछताछ में बताया था कि उसकी सहेली ने फोन करके आमंत्रित किया था। पार्टी के बाद वह हाईवे पर आनंद विहार जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पल्लवपुरम के डौरली निवासी टेंपो चालक प्रिंस और कपिल उर्फ नेता मिले। आरोपियों ने उसे आनंद विहार छोड़ने की बात कहकर टेंपो में बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर चलने पर नशे में धुत दोनों आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली। शोर मचाने पर टेंपो से फेंकने और जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्पीड कुछ कम होने पर महिला चलते टेंपो से हाईवे कूद गई थी। इसमें उसके हाथ, सिर व नाक की हड्डी टूट गई थी। शरीर पर और भी गंभीर चोट आई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने चार टीम लगाई थीं। एसओजी को भी खुलासे के लिए लगाया गया था। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने प्रिंस और कपिल उर्फ नेता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अपनी ओर से हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि दोनों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। महिला स्थिति में सुधार होने पर उसके बयान के आधार पर संबंधित धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed