{"_id":"69f4e2d54859333e110d3dec","slug":"two-accused-arrested-for-attacking-with-scissors-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107064-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैंची से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैंची से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी पुलिस ने सोमवार की रात सुभारती विश्वविद्यालय के पास चाय की एक दुकान पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल की दो कैंचियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
थाना टीपीनगर क्षेत्र के मलियाना निवासी राजेंद्र कुमार ने थाना जानी पर तहरीर दी कि सुभारती के पास स्थित चाय की दुकान पर बृहस्पतिवार की रात दो व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर कैंची से हमला कर घायल कर दिया। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने घटना में नामजद किए गए नवीन कुमार निवासी मलियाना, थाना टीपी नगर और सनी शर्मा निवासी मुल्तान नगर, थाना टीपी नगर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी नवीन कुमार का अपने परिवार में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने अपने साथी सनी शर्मा के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।