फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tushar Murder Case: Bittu to be brought in on a six-day remand today; named accused Tarun remains out of police reach.

तुषार हत्याकांड:- आज 6 घंटे की रिमांड पर आएगा बिट्टू, नामजद तरुण अभी भी है पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 02 Jul 2026 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Tushar Murder Case: Bittu to be brought in on a six-day remand today; named accused Tarun remains out of police reach.
एक जून को खरखौदा थाना क्षेत्र में हुई थी हापुड़ निवासी तुषार त्यागी की हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। हापुड़ के दोमई निवासी तुषार त्यागी हत्याकांड में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। हत्या के मामले में नामजद आरोपी राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (आरएनडी) के हापुड़ जिलाध्यक्ष अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी को शुक्रवार को छह घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान हत्या की साजिश, घटनाक्रम और अन्य आरोपियों की भूमिका से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं। वहीं, दूसरा नामजद आरोपी तरुण त्यागी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
बीते एक जून को मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांची अंडरपास के निकट तुषार त्यागी की उसकी स्कॉर्पियो कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक की बहन मोना त्यागी ने पुलिस कंट्रोल रूम को अपने पिता सुंदर त्यागी उर्फ राजीव पर हत्या करने की आरोप लगाते हुए सूचना दी थी। बाद में मृतक की पत्नी शिखा की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

वारदात के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी सुंदर और उसके साथी अमित निवासी देहरादून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान सामने आया था कि हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल घटना के बाद देहरादून के एक गन हाउस में जमा करा दी गई थी। पुलिस ने सुंदर को रिमांड पर लेकर उक्त पिस्टल भी बरामद कर ली थी। इसके बाद नामजद आरोपी अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। अब पुलिस शुक्रवार को आरोपी अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी को छह घंटे की कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्या की पूरी साजिश, घटना से पहले और बाद की गतिविधियों, अन्य आरोपियों से संपर्क तथा फरार आरोपी तरुण त्यागी के संबंध में गहन पूछताछ करेगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से जांच को नई दिशा मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मृतक पक्ष लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि हत्या के पीछे सुनियोजित साजिश थी और सभी दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। परिजनों ने फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी उठाई है।

सीओ किठौर राम प्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त अनुमति के अनुसार शुक्रवार को अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी को छह घंटे की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच जारी है। फरार आरोपी तरुण त्यागी की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed