फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tuba and tarishi district topar, scholarship by Amar Ujala

जिले की टॉपर बनी तूबा और तरिषि, अमर उजाला की ओर से किया गया सम्मानित

Sun, 30 Jul 2017 03:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 30 Jul 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Tuba and tarishi district topar, scholarship by Amar Ujala
अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में इस वर्ष जिले की टॉपर तूबा और तरिषि बनी। दोनों छात्राओं को शनिवार को अमर उजाला के मोहकमपुर स्थित कार्यालय में अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नगर शिक्षा अधिकारी एसके. गिरी एवं जिला समन्वयक हरेंद्र शर्मा रहे। अतिथियों ने दोनों मेधावी छात्राओं को चेक प्रदान कर सम्मानित किया। दोनों छात्राएं अभिभावकों के साथ आयोजन में शामिल हुईं।
विज्ञापन


बेटियां बढ़ा रहीं परिवार का मान
समारोह में नगर शिक्षा अधिकारी एसके गिरी ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज का मान बढ़ा रही हैं। बोर्ड परीक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में बेटियों की सफलता का आंकड़ा आसमान छू रहा है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की दोनों टॉपर बेटियां ही बनीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के लिए सफलता की राह है छात्रवृत्ति

Tuba and tarishi district topar, scholarship by Amar Ujala
तूबा और ‌तरिषि को छात्रवृति चेक देते नगर शिक्षा अधिकारी

समारोह में जिला समन्वयक हरेंद्र शर्मा ने कहा कि छात्रवृत्ति किसी भी छात्र के लिए सफलता पाने का उचित माध्यम है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र, धनाभाव में अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते, उन्हें सफलता का मुकाम छात्रवृत्ति से मिलता है। वह मेहनत के बल पर अपने सपने पूरे कर सकते हैं। 

पहले डॉक्टर फिर बनना है कलक्टर 
10वीं कक्षा से छात्रवृत्ति परीक्षा की टॉपर तूबा, गफूरी इंटर कॉलेज किठौर से 12वीं साइंस से पढ़ाई कर रही है। तूबा के अब्बा इमरान गफूरी सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। अम्मी गुलबहार परवीन हैं। बकौल तूबा मेरे अब्बू डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन उनका ये ख्वाब पूरा नहीं हो पाया। अब मैं अब्बू के ख्वाब को डॉक्टर बनकर पूरा करना चाहती हूं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। एमबीबीएस के बाद तूबा सिविल सर्विसेज की परीक्षा देकर कलेक्टर बनना चाहती है। 

शिक्षिका बनकर समाज को दिखाऊंगी सही राह
12वीं कक्षा से छात्रवृत्ति परीक्षा की टॉपर तरिषि गंगानगर निवासी हैं। तरिषि इन दिनों मैथ्स से बीएससी कर रही हैं। एनएएस कॉलेज की छात्रा तरिषि के पिता रमेश दत्त शर्मा, मम्मी दिव्या शर्मा है। बकौल तरिषि मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं परीक्षा में जिले की टॉपर बनूंगी। मेरा सपना गणित की शिक्षिका बनकर समाज को ज्ञान का उजियारा देना है। खासतौर से गरीब ग्रामीण बेटियों को पढ़ाना चाहती हूं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed